Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रुति शर्मा बनी रोटरी क्लब ऑफ बिराटनगर सेंट्रल की अध्यक्ष

Rotary brt central
 

Rotary brt central
माला मिश्रा बिराटनगर । रोटरी क्लब ऑफ विराटनगर सेन्ट्रल ने 2019-20 एक वर्ष का कार्यकाल के लिए श्रुति शर्मा का चयन किया है।रोटरी नेपाल का डिस्ट्रिक गभर्नर राजीब पोखरेल के मौजूदगी में नव निर्वाचित अध्यक्ष सहित अन्य को एक समारोह के बीच शपथ दिलाया गया । इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रुति ने दादा-दादी गिन्नीलाल शर्मा -कृष्ण देवी शर्मा के नाम पुरस्कार कोष का स्थापना का घोषणा किया । श्रुति शर्मा ने बताया यह पुरस्कार कोष समाज मे महत्वपूर्ण योगदान देने वालो का सम्मानित करने के लिए है। उन्होने बताया कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है । उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेगी और रोटरी क्लब के तरफ से स्वास्थ्य ,शिक्षा ,बृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक कार्य को निरंतरता देते रहने रहेंगी । इस मौके पर           क्लब के नवनिर्वाचित सचिव नम्रता रिजाल के अलावा अतिथि के रूप में प्रदेश सांसद केदार कार्की पूर्व सभासद अमृत आर्याल क्लब के पूर्व अध्यक्ष शांता रिजाल के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   प्रा.डॉ.उषा ठाकुर गोकर्ण में नायब बहादुर शाह की 270वीं जयंती पर सम्मानित

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *