Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में भारतीय छात्रों का भविष्य के साथ खेलवाड़ को बर्दाश्त नही करेंगे : नेता अजय झा

 

माला मिश्रा बिराटनगर । भारत  विरोधी समूह के दबाब में नेपाल के काठमांडू विश्व विद्यालय में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर रहे सैकड़ो भारतीय छात्र छात्राओं के साथ किये जा रहे भेदभाव एवं डिग्री रोके जाने को दुःखद बताते हुए एनडीए का वरिष्ट नेता अजय कुमार झा ने इसकी निंदा करते हुए विदेश मंत्री से मिलकर इसकी शिकायत करने की बात कही है ।

श्री झा हिमालिनी से बातचीत में कहा कि छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ को बर्दास्त नही किया जाएगा । उन्होंने कहा कि वह अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह  को इस ओर ध्यान ध्यान आकृष्ट करा चुके है । उन्होंने आश्वासन भी दिया है कि इस मुद्दे को संसद में जरूर उठाएंगे । उन्होंने कहा कि नेपाल के राजधानी काठमांडू स्थित विश्व विद्यालय अंतर्गत दस मेडिकल कॉलेज में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं को भारत विरोधी समूह के दबाब में जबरन फेल कराना व भेदभाव तथा डिग्री रोके जाने का मामला न सिर्फ निंदनीय है,बल्कि भारतीय छात्रों के भविष्य और भारत के स्वाभिमान पर कुठाराघात है । उन्होंने कहा कि वह विदेश मंत्री  और नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से मिलकर समस्या को रखेंगे । उन्होंने कहा भारतीय छात्रों के भविष्य और स्वाभिमान के लिए जरूरत पड़ी तो उग्र आन्दोलन भी करेंगे ।

यह भी पढें   अमेरिका ने नेपाल समेत कई देशों के नागरिकों का TPS खत्म किया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com