Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मलाला के पिता के स्कूल को धमकी

 

लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली पाकिस्तानी किशोरी मलाला यूसुफजई पर हुए तालिबान के हमले के बाद उसके पिता द्वारा संचालित स्कूल को मिली धमकियों के चलते वहां छात्राओं की संख्या कम हो गई है।

‘द न्यूज’ की खबर में कहा गया है कि मलाला पर हुए हमले के बाद मीडिया में उसके पिता द्वारा

मलाला युसुफ़ज़ई ने स्वात घाटी में तालिबान के साये में ज़िंदगी के बारे में बीबीसी उर्दू के लिए डायरी लिखी.

संचालित स्कूल संबंधी खबरें आने से अभिभावक और छात्राएं खतरा महसूस कर रहे हैं। स्कूल के प्रशासन के सदस्यों के हवाले से कहा गया है कि संस्थान को धमकी भी मिल रही है।

यह भी पढें   बाढ़ ने छीने पुल तो तुइन बना सहारा, नदी पार करने में लग रहे 5 घंटे

खुशाल पब्लिक स्कूल की प्राचार्य मरियम ने पुष्टि की कि संस्थान को मलाला और उसकी सहपाठियों शाजिया रमजान तथा कायनात अहमद पर नौ अक्टूबर को हमला किए जाने के बाद धमकियां मिली हैं।

प्राचार्य ने कहा कि प्रशासन ने मीडिया के स्कूल की छात्राओं से बात करने पर रोक लगा दी है। यहां आने वाली छात्राओं की संख्या भी कम हो गई है। मरियम के अनुसार कुछ लड़कियों ने दूसरे स्कूलों में दाखिला ले लिया है जबकि कुछ मीडिया के कवरेज से डरी हुई हैं।

यह भी पढें   ‘ग्लोबल यूथ पार्लियमेंट’के संस्थापक एवं युवा अभियन्ता दिवाकर अर्याल ने किया उनेपा में प्रवेश

उन्होंने कहा कि यही वजह है कि हम मीडिया को छात्राओं से बात करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। स्कूल के प्रशासक इकबाल हुसैन ने कहा कि मीडिया की वजह से स्कूल की ख्याति धूमिल हुई है।

मलाला के पिता जियाउद्दीन यूसुफजई ने प्रशासन को आदेश दिया है कि वे मीडिया को स्कूल के मामलों में हस्तक्षेप करने और कक्षाओं में जाने की अनुमति न दें क्योंकि इससे छात्राएं को व्यवधान होता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 13 सितंबर 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

पिछले सप्ताह स्वात घाटी के मिंगोरा शहर में 14 वर्षीय मलाला पर तालिबान उग्रवादियों ने हमला किया था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मलाला का पेशावर में ऑपरेशन कर रीढ़ की हड्डी के पास से गोली निकाली गई। फिर उसे बेहतर इलाज के लिए विमान से बर्मिंघम के अस्पताल ले जाया गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com