प्रदेश नं. २ में बाढ का त्रास यथावत
२९ जुलाई, जनकपुर । प्रदेश नं.२ में बाढ का त्रास अभी भी मौजुद है । नेपाल–भारत के दशगजा क्षेत्र में अवस्थित धनुषा का जनकनन्दनी गाउँपालिका का विभिन्न गांव का तीन सप्ताह के वर्षा तथा बाढ के कारण अभी तक जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है ।
खाना बनाकर खाने का समस्या, सोने का समस्या, बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं । बच्चे के पास पढने के लिये किताब नहीं है । सारा कुछ भिंगने के कारण अस्त व्यस्त हो गया है ।
गत अषाढ २७ और २८ गते के अविरल वर्षा के कारण आए हुये बाढ के कारण इस क्षेत्र के अधिकांश घरपरिवार अपने दैनिक नित्यकर्म से भी प्रभावित हुआ है ।
जनकनन्दनी गाउँपालिका वडा नम्बर १ स्थित इनर्वा का ५५ वर्षीय श्रवण सदाय ने कहा कि वर्षा के मौसम में तो पहले भी पानी पडता था, बाढ आती थी परन्तु बहुत लम्बे समय तक नहीं रहता था । एक दो दिन में ही समाप्त हो जाता था । परन्तु इसबार तो कभी नहीं सोच सकने जैसा हुआ है । अभी तक हमलोग कष्टपूर्ण जीवन जीने के लिये बाध्य हैं ।

