वैदेशिक रोजगार के नाम पर तीन दर्जन से अधिक युवा ठगे गए
२९ जुलाई, काठमांडू । वैदेशिक रोजगारी के नाम पर उदयपुर जिला का कुछ दलाल ने अपने ही जिला के तीन दर्जन से भी अधिक युवाओं को अफगानिस्तान से युरोप भेजने के लिये करोडों रुपैया ठगकर फरार हो गया है ।
उदयपुर जिला के त्रियुगा नगरपालिका–७ सहरे का भरत मगर और लिम्चुङबुङ गाउँपालिका जाँते का भोपाल थापा ने अपने ही जिला के विभिन्न गांवों से तीन दर्जन युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर करोडों रुपैया वसूल कर लापता हो गया । जिस पर पीडितों को खुद को ठगे जाने का आभास हुआ है ।
जिला का पीडित मध्ये हरिबहादुर कार्की ने बताया कि वह ठग किसी को युरोप, किसी को दुबई और अफगानिस्तान भेजने के नाम पर सबसे ढाई लाख से लेकर चर लाख तक रुपैया लिया है । सारा पैसा लेकर मगर और थापा सम्पर्क विहीन हो गया है ।
कुछ पीडित युवाओं ने न्याय के लिये जिला प्रशासन उदयपुर में खुद को ठगने के विरुद्ध में कारबाई के लिये निवेदन दिया है ।

