अशक्त किशोरी के साथ सामुहिक बलात्कार, डेढ लाख में मिलापत्र
२९ जुलाई, विराटनगर । मोरङ में अशक्त किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना मिलापत्र कर बात को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है । किशोरी के साथ हुयी बलात्कार की घटना को पुलिस तक नही पहुंचा कर गांव में ही पंचायत बिठाकर १ लाख ५० हजार रुपैया ले दे कर मिलापत्र करने की बात की जा रही है ।
घटना गत अषाढ २० गते की है । पीडित के अनुसार मोरङ के रंगेली नगरपालिका–९ सखुवाथान की १६ वर्ष की अशक्त किशोरी के साथ तीन व्यक्तियों ने सामूहिक बलात्कार किया था । अषाढ २६ गते गांव में ही पंचायत बैठाया गया । पंचों ने यह निर्णय किया कि प्रत्येक पीडक क्षति पूर्ति के हिसाब से ५० हजार करके पीडित को देंगे और पीडित परिवार इस घटना को सार्वजनिक नहीं करेगा । पीडित परिवार पर दबाब बना दिया ।
बलात्कार की घटना मिलापत्र होने की बात प्रहरी तक पहुंची और उन्होंने तुरन्त रङ्गेली ९ संखुवाथान का २५ वर्षीय रोमन मगर और २४ वर्षीय प्रिन्स अधिकारी को हिरासत में ले लिया । इस घटना में संलग्न २३ वर्ष का सबिन चौधरी फरार हो गया है ।
इलाका प्रहरी कार्यालय रंगेली का प्रहरी निरीक्षक कविन्द्र कुमार कार्की ने बताया कि उन दोनों आरोपि के ऊपर करणी सम्बन्धी मुद्दा दायर कर अनुसन्धान शुरु किया जा चुका है ।
प्रहरी के अनुसार वह तीनों युवक शराब पीकर सिगरेट पीने के बहाना से उस किशोरी के घर में माचिस मांगने के बहाने घुसा और किशोरी को जोर जबर्दश्ती घर से बाहर ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया है । किशोरी न ठीक से बोल सकती है और न ही सुन सकती है । वह बहुत विपन्न परिवार से है । वह अपने फूआ के यहां रहती है ।

