Wed. Apr 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अगर मुझे ‘हेग’ पहुँचाया जाता है तो मैं ‘हिरो’ बन जाताः प्रचण्ड

 

काठमांडू, ३० जुलाई । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि अगर उनको अन्तर्राष्ट्रीय अदालत हेग पहुँचाया जाता है तो यह उनके लिए एक अवसर बन जाता । उनका मानना है कि अगर ऐसा किया जाता तो वह विश्व जगत में ही एक ‘हिरो’ बन जाते । सोमबार अपने ही निवास में कुछ राजनीतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश कराते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि बाजार में जिसतरह प्रचण्ड को हेग पहुँचाने की बात हो रही है और एक दिन के लिए ही सही, जेल भेजनकी चर्चा की जा रही है, यह सब नियोजित डिजाइन अन्तर्गत के प्रचार–प्रसार है । उन्होंने आगे कहा– ‘परिवर्तन के विरोधी तत्व उसमें लगे हैं । अगर कोई मुझे हेग ले जाते हैं तो उससे भी मुझे कुछ फरक पडनेवाला नहीं है । अगर वहां ले जाते हैं तो मैं हिरो बन कर विश्व जगत में सामने आता । सारा विश्व मुझे पहचान लेते कि किस तरह मैंने शान्ति और न्याय के लिए काम किया । यह तो मेरे लिए गर्व की बात है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि ऐसा होने की सम्भावना नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘मुझे नहीं लगता की वे लोग मुझे हेग ले जाएंगे और मुझे हिरो बनने की अवसर प्रदान करेंगे ।’ अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि अगर माओवादी शान्ति प्रक्रिया में नहीं आती थी तो ‘लिट्टे’ बनने की सम्भावना थी । उन्होंने कहा– ‘पेरु और फिलिपिन्स में जो हुआ, वही स्थिति यहां भी हो सकती थी । लिट्टे को जो हुआ, वही होने की सम्भावना थी ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि क्रान्ति दो–चार व्यक्तियों से सम्भव नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेनिन ने भी कहा है कि क्रान्ति दो–चार लोगों की महत्वाकांक्षा से सम्भव नहीं है । मैं क्रान्ति चाहता हूं, यह सोचने से भी होनेवाला नहीं है । क्रान्ति तो लाखों–करोड़ो जनता की कार्य है । जनता के बिना क्रान्ति सम्भव नहीं है ।’ नेत्र विक्रम चन्द समूह को शान्तिपूर्ण राजनीति में आने के लिए आग्रह करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि उनके लिए भी शान्तिपूर्ण राजनीतिक अवतरण का विकल्प नहीं है । उन्होंने विश्वास किया है कि एक न एक दिन विप्लव भी नेकपा में ही आएंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *