सबसे अधिक रेमिट्यान्स अमेरिका से, दूसरे स्थान में भारत
काठमांडू, ३० जुलाई । नेपाल में सबसे ज्यादा रेमिट्यान्स अमेरिका से प्राप्त हुआ है । आर्थिक वर्ष २०७५–०७६ की ११ महीनों की तथ्य से यह पुष्टि हुआ है । इस अवधि में अमेरिका से ८१ अर्ब ४७ करोड रुपैयां रेमिट्यन्स अमेरिका से आया है ।
डाइभर्सिटी भिषा (डीभी) के साथ–साथ विद्यार्थी भिषा में अमेरिका जानेवालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के कारण रेमिट्यान्स में भी वृद्धि हुई है । भूकंप के बाद अमेरिका ने नेपालियों के लिए टेम्पोररी प्रोटेक्टेड स्टयाटस (टिपिएस) देने के कारण उक्त अवधि में प्रवेशाज्ञा समाप्त होनेवाले भी अमेरिका में ही रहने के कारण भी रेमिट्यान्स में प्रभाव पड़ा है । इस सुविधा के अनुसार उन लोगों को सन् २०२० मार्च २० तक अमेरिका रहने की सुविधा है ।
राष्ट्र बैंक की गत आव की ११ महीना की तथ्यांक अनुसार सबसे अधिक रेमिट्यान्स अमेरिका से आया है, दूसरे स्थान में भारत है । लेकिन भारत में काम करनेवाले नेपालियों की संख्या एकीन नहीं है । यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण पोष्ट में है ।

