प्रधानमन्त्री ने सभी मन्त्रियों और सचिवों को बुलाये सिंह दरवार
३१ जुलाई, काठमांडू । सरकार की काम कारवाही प्रति सत्तारुढ दल के नेताओं द्वारा प्रश्न किये जाने के समय प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने सभी मन्त्री तथा मन्त्रालय के सचिवों से आगामी कार्ययोजना के लिये विगत के कार्य के सम्बन्ध में चर्चाएं किये हैं । उसके लिये प्रधानमन्त्री ने सभी मन्त्री और सचिवों को सिंह दरवार बुलाये हैं ।
प्रधानमन्त्री तथा मन्त्री परिषद कार्यालय का प्रवक्ता विनोद कुंवर ने जानकारी दिया कि मन्त्री और सचिवों का बैठक १० बजे से बुलाकर शुरु किया जायेगा ।
इस बैठक में मन्त्रियों के साथ प्रधानमन्त्री इस चालु आर्थिक वर्ष बजेट कार्यान्वयन और योजना के सम्बन्ध में सामुहिक चर्चाएं करेंगे और कार्यान्वयन के लिये प्रतिबद्ध करेंगे ।
कार्यक्रम में हरेक मन्त्रालय प्रधानमन्त्री को चालू आर्थिक वर्ष की नीति तथा कार्यक्रम और बजेट कार्यान्वयन का योजना सम्बन्धी प्रस्तुति देंगे ।
बैठक में पहले मन्त्री और सचिव का प्रस्तुति सुनेंगे । उसके बाद कार्यक्रम को प्रभावकारी बनाने के लिये लिखित प्रतिबद्धता भी मांग सकते हैं ।

