उपचार के लिए प्रधानमन्त्री को नहीं मिलेगा सरकारी रुपैयां
काठमांडू, ५ अगस्त । गांव–गांव के आम जनता सामान्य भुखार की दवा (सिटामोल) खरीदने की हैसियत में भी नहीं हैं, लेकिन हमारे देश में राजनीतिक नेता–कार्यकर्ताओं की उपचार के लिए करोड़ों रुपयां दिया जाता है, एसी ही आरोप के साथ बारबार सरकार एवं राजनीतिक पार्टियों की आलोचना होती ही रहती है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में पिछली बार यह समाचार आया है कि अब प्रधानमन्त्री को भी उपचार खर्च मिलनेवाला नहीं है ।
हां, आइतबार सिंहदरबार में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बोलते हुए सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा ने कहा कि प्रधानमन्त्री व्यक्तिगत खर्च से उपचार करने जा रहे हैं । स्मरणीय है, प्रधानमन्त्री नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए शनिबार रात सिंगापुर की ओर गए हैं । इसी प्रशंस में चर्चा करते हुए मन्त्री बास्कोटा ने कहा– ‘प्रधानमन्त्री व्यक्तिगत खर्च से ही उपचार करेंगे । सरकार की ओर से सिर्फ सरकारी कर्मचारियों की खर्च, आते–जाते टिकट खर्च और रहने की व्यवस्था होगी ।’

