पोखरा–मुग्लिन सड़कखण्ड चार लेन में बिस्तार हो रहा है
काठमांडू, ५ अगस्त । पृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत पोखरा–मुग्लिन सड़क खण्ड (पोखरा–आबुखैरेनी) चार लेन में बिस्तार किया जा रहा है । लगभग ५० साल पहले निर्मित यह सड़क में आज गाडियों की चाप अधिक है, जिसको मध्यनजर करते हुए सड़क को चार लेने में स्तरोन्नति करने की तैयारी की गई है ।
पोखरा–मुग्लिन की दूरी कूल ९० किलोमिटर है । सडक विभाग के उपमहानिर्देशक शिवहरि सापकोटा के अनुसार प्रथम चरण में पोखरा–आबुखैरेनी (८१) किलोमिटर को ४ लेन बनाया जाएगा । उनके अनुसार राजमार्ग में स्थित महत्वपूर्ण ४ पुल को भी स्तरोन्नति की जाएगी । यह समाचार आज प्रकाशित नागरिक दैनिक में है ।

