Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारा आठ लाेगाें की नागरिकता रद्द

 

 

सांकेतिक फाेटाे

5 aug

सरकार ने रविवार को इस आधार पर  8 लोगों की नागरिकता रद्द कर दी कि उन्होंने जाली दस्तावेजों के माध्यम से नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। एक अधिकारी ने बताया कि आठ व्यक्तियों की नागरिकता प्रमाण पत्र को रद्द करने का निर्णय एक कैबिनेट बैठक में लिया गया था।

 

इन आठ व्यक्तियों की पहचान अशोक शाह, बिंदे महतो, राजेंद्र महतो, दानादेवी महतो, सुशील महतो, राजेश्वर महतो, रामकिशोर महतो और राजकुमार महतो के रूप में की गई है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल (आरजेपी-एन) के महासचिव राकेश मिश्रा ने कहा कि सरकार को इस तरह का निर्णय लेने से पहले मामले की ठीक से जांच कर लेनी चाहिए।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् द्वारा लिए गए कुछ इस तरह के निर्णय

 

बकौल राकेश, ‘मुझे संदेह है कि क्या सरकार ने पर्याप्त सबूत जमा किए थे कि भारतीय नागरिकों को नेपाली नागरिकता प्रमाणपत्र दिया गया था। यह उन लोगों को दंडित करने का उपहास है, जो बिना उचित दस्तावेज के नागरिकता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार उन अधिकारियों को दंडित किए बिना नागरिकता प्रमाणपत्र प्राप्त करते हैं।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com