विप्लव समूह के प्रति सरकार थप कठोर ! विप्लव समूह भड़की हुई आत्मा हैः संचार मन्त्री
काठमांडू, ५ अगस्त । नेत्रविक्रम चन्द्र विप्लव नेतृत्व में नेकपा के प्रति सरकार थप कठोर दिखाई दे रहा है । पार्टी भी प्रतिबंधित अवस्था में है, ऐसी ही अवस्था में विप्लव समूह द्वारा संचालित सम्पूर्ण गतिविधि नियन्त्रण के लिए सरकार सक्रिय दिखाई दे रही है । आइतबार सिंहदरबार में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में सरकार के प्रवक्ता एवं सूचना–प्रविधि मन्त्री गोकुल बास्कोटा की अभिव्यक्ति से पता चलता है कि सरकार और भी कठोर होने जा रहा है ।
सत्ताधारी कुछ नेता कहते हैं कि विल्लव समूह के साथ वार्ता की तैयारी हो रही है । लेकिन पत्रकार सम्मेलन में मन्त्री बास्केटा ने कहा– ‘जब तक हिंसा परित्याग नहीं होगी, तब तक वार्ता की सम्भावना नहीं है ।’ उन्होंने कहा कि विप्लव समूह नीद में सपना देख रही है, जिससे क्रान्तिकारी रुमानी सपना पूरा होनेवाला नहीं है । उन्होंने आगे कहा– ‘अगर हिंसा जारी रहेगी तो पूर्जा (गिरफ्तार नोटिश) जारी की जाएगी, हथियार कल भी पराजित हुआ था, आनेवाला दिन भी पराजित ही होगा ।’
संचार मन्त्री बास्कोटा को मानना है कि विप्लव भड़की हुई आत्मा है । उन्होंने आगे कहा कि हिंसा रोकने के लिए सरकार किसी भी मूल्य चूकाने के लिए तैयार है ।

