नहीं रहीं सुषमा स्वराज, भारतीय राजनीति में एक अपूरणीय क्षति
काठमान्डाै ८ अगस्त
भारत की पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की प्रभावशाली नेता सुषमा स्वराज की अचानक तबीयत खराब हाेने की वजह से एम्स में दाखिल कराया गया । सीने में दर्द कि शिकायत के बाद उन्हें एम्स में भरती कराया गया । उस वक्त वाे अचेत अवस्था में थी । जहाँ उन्हें बचाने की काेशिश की गई पर डाक्टर नाकामयाब रहे । एक प्रखर वक्ता और प्रभावशाली व्यक्तित्व का अंत हाे गया । भाजपा के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है । भाजपा के कई नेता एम्स पहुँच रहे हैं । तीन घंटे पहले उन्हाेंने ट्वीट किया था कि मैं अपने जीवन में इस दिन की प्रतीक्षा कर रही थी और इसके लिए उन्हाेंने प्रधानमंत्री काे बधाई दी थी । आधिकारिक ताैर पर यह जारी कर दिया गया है कि अब हमारे बीच सुषमा स्वराज नही रही । वाे एक इतिहास बन कर चली गईृं ।

