Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नकली नोट और उसे छापने वाला मशीन के साथ ७ लोग गिरफ्तार

 

९ अगस्त, कैलाली । नकली नोट और उस नकली नोट को छापने वाला मशीन सहित ७ व्यक्तियों को प्रहरी ने गिरफ्तार कर उसे सार्वजनिक किया है । धनगढी और काठमांडू से विभिन्न तिथि में हिरासत में लिये हुये ७ नकली नोट के कारोबारी जिला प्रहरी कार्यालय, कैलाली ने आज शुक्रवार सुबह सार्वजनिक किया है ।
नकली नोट बनाने के कार्य में संलग्न आरोपि इस प्रकार हैं (चुरे गाउँपालिका–१, कैलाली का २५ वर्षीय खग्रेन्द्र बम (खग्रेन्द्र रजवार), २२ वर्षीय भोजबहादुर बम, धनगढी उपमहानगरपालिका–३ का २४ वर्षीय पल्लपराज भट्ट और बर्दिवास नगरपालिका–६, महोत्तरीका २५ वर्षीय गोकुल खड्का । उसी प्रकार, भारत लख्मिपुर का श्रवणकुमार सिंह, गुरु जीत और खुराम दगौडा को भी प्रहरी आज शुक्रवार सार्वजनिक किया है ।
कैलाली का प्रहरी उपरीक्षक सुदिप गिरी ने जानकारी दिया इन सभी आरोपियों को अलग अलग तिथि में गिरफ्तार कर आज सार्वजनिक किया गया । उन्होंने बताया कि उनलोगों के पास से नकली नोट, और उसे छापने वाला मशीन के साथ साथ भारत तथा नेपाल के नकली नोट बरामद किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com