टोरडी़ को जयपुर महानगर में पुख्ता सुरक्षा मिलेंगी
दिनांक 09.08.2019 .नेपाल सरकार के प्रथम व वर्तमान उपराष्ट्रपति के विशिष्ठ सलाहकार एंव बैंक आॅफ इंग्लैण्ड गवर्नर प्रत्यासी महावीर प्रसाद टोरड़ी कि इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा व कार्यक्रम अप्रिय घटना की आंशका पर कार्यालय पुलिस आयुक्त जयपुर ने पुख्ता पुलिस जाब्ता की सुनिश्चितता के निर्देश पुलिस उप आयुक्तालय पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, यातायात आयुक्तालय को दिये हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को आदेश क्रंमाक 12624-28 दिनंाक 01 जुलाई 2019 में कहा कि इण्डो-नेपाल समरसता आॅर्गेनाईजेशन के प्रेस सचिव आर.एस.शर्मा एडवोकेट का पत्र दिनांक 24.06.2019 का प्राप्त होने पर शिक्षण संस्थाओं, विधालय, महाविधालयों, विश्व विधालयों में समरसता मिशन के लिए आयोजित इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा कार्यक्रमों में सम्बन्धित पुलिस थाना का पुख्ता पुलिस जाब्ता की सुनिश्चितता पर आदेश दिया गया हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि भारत-नेपाल के बहुआयामी सम्बन्धों पर यात्रा का नेतृत्व महावीर प्रसाद टोरड़ी द्वारा करने पर यह निर्णय लिया गया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्यः भारत-नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगतगुरू के आसन पर पद्स्थापित हो एंव दुनियां का 8 वां सबसे ताकतवर देश भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रों का नैतिक समर्थन के लिए प्ररेरित अभियान हैं। आवश्यक कानून एंव यातायात व्यवस्था बनाने के सम्बन्ध में मंच के सचिव कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लाॅ फर्म सर्वोच्च न्यायालय नेपाल काठमाण्डु ने बताया कि जयपुर पुलिस प्रशासन द्वारा भारत के बहुआयामी सम्बन्धों को प्रगाठ करने में सहयोग, नैतिक समर्थन देते हुये इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा, कार्यक्रम में पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चितता का आदेश से प्रदान किया हैं। जो राजस्थान के लिए गर्व की बात है। कार्यालय पुलिस आयुक्त जयपुर के आदेश पर नेपाल राष्ट्र के पूर्व उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा, पूर्व प्रधानमंत्री माधव के नेपाल, पूर्व उप प्रधानमंत्री टोप बहादुर रायमाझी एंव पूर्व राजदूत डा. विष्णुहरि नेपाल, श्यामानन्द सुमन, नेपाल सरकार के पशुपति विकास कोष के सचिव डा. प्रदीप डकाल ने जयपुर पुलिस प्रशासन को धन्यवाद किया हैं। शिक्षाविद् एंव मिशन एडवाईजर एल.सी भारतीय ने पुलिस आयुक्त को धन्यवाद में कहा कि इस पवित्र संदेश को देखते हुये नेपाल सरकार का एक सांस्कृतिक शिष्टमण्डल 7 सितम्बर को जयपुर यात्रा पर आने की स्वीकृति दी है।


