Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टीवी एक्ट्रेस ने अपनी 17 साल की बेटी की हत्या के बाद आत्महत्या की

 

मराठी टीवी एक्ट्रेस प्रदन्या पार्कर ने अपनी 17 साल की बेटी श्रुति की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली। घटना महाराष्ट्र के कलवा शहर की है। 40 साल की प्रदन्या ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। एक्ट्रेस ने खराब आर्थिक स्थिति के चलते ये कदम उठाया।

नहीं मिल रहा था काम: श्रुति 12वीं की छात्रा थी। सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर शेखर बागड़े ने कहा कि एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में बताया कि उन्हें इन दिनों काम नहीं मिल रहा था। उनके पति को भी बिजनेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

गला दबाकर की बेटी हत्या: एक्ट्रेस के पति जब जिम गए हुए थे, तब यह घटना हुई। शनिवार सुबह 8 से 9 बजे के बीच प्रदन्या ने सुसाइड किया। पति के जिम से वापस आकर कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, कमरे में प्रदन्या का शव पंखे से लटका हुआ था और बेटी श्रुति की लाश पड़ी हुई थी। प्रदन्या ने बेटी का गला दबाया था जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com