Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुस्लिम धर्माबलम्बियों धूमधाम से मना रहे बकर इद

 

१२ अगस्त, काठमांडू । मुस्लिम धर्माबलम्बियों ने आज अपना त्योहार बकर इद मना रहा है । इदुल फित्र अर्थात् रमजान पर्व के ७० वें दिन बकर इद मनाने का धार्मिक विधि है । ३ दिनों तक मनाये जाने वाला इस पर्व को ‘इद–उल–जुहा’ भी कहा जाता है । बलिदानी पर्व के रुप में बकर इद मुस्लिम महीना जुल हिज्जा के दशवें दिन मनाया जाता है ।
राष्ट्रीय मुस्लिम आयोग का पूर्व अध्यक्ष निर्दोष अलि ने जानकारी दिया कि हिजरी संवत् अनुसार १४३५ वर्ष पहले अल्लाह के आदेश में इब्राहिम ने अपने बेटा इस्माएल अलेह सलाम को बलि देने के लिये तैयार हो गया था । उसी बलिदान के याद में यह पर्व मनाया जाने लगा ।
आज के दिन मुस्लिमों ने मस्जिद में एकत्र होकर विशेष नमाज पढते हैं । इसी कारण सुबह से देश भर के मस्जिदों में भीड लगी हुयी है । तत्पश्चात घर जाकर विभिन्न जानवरों का बलि देकर सभी कुटुम्ब मिलकर ग्रहण करते हैं और एक आपस में शुभकामना आदान प्रदान करता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com