Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३ लाख २६ हजार घुस सहित वन अधिकृत हिरासत में

 

१२ अगस्त, कैलाली । वन कार्यालय, वीपीनगर डोटी में कार्यरत एक वन अधिकृत को ३ लाख २६ हजार रुपैया घुस सहित रंगेहाथ हिरासत में लिया गया है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग कञ्चनपुर की टोली ने वन कार्यालय, वीपीनगर का आठवें तह का वन अधिकृत सुरेशचन्द्र डीसी को घुस सहित हिरासत में लिया गया है ।
आयोग सूचना अधिकारी टोपबहादुर विष्ट ने बताया कि डीसी को कल रविवार शाम को डडेल्धुरा के गन्यापधुरा गाउँपालिका–१, भाँत्काँडा के एक नाश्ता की दुकान से घुस के साथ नियन्त्रण में लिया गया है । नियन्त्रणत्रित डीसी को अभी जिला प्रहरी कार्यालय, कञ्चनपुर में रखा गया है । विष्ट के अनुसार डीसी को आज ही कन्चनपुर से और अनुसन्धान के लिये काठमांडू भेजा जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *