Sun. Oct 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रावण का सोमवारः शिव को समर्पित

 
अंशु झा

१२ अगस्त, काठमांडू । आज सावन का अन्तिम सोमवार हर्ष और उल्लास के साथ मना रहे हैं । सावन महीना भगवान शिव का प्रिय महीना है और सोमवार प्रिय दिन । इसी कारण से शिवभक्त सावन महीना के सोमवार को सच्ची भक्ति और निष्ठापूर्वक उपवास करते हैं ।
मान्यता है कि सावन के सोमवार को व्रत करने से तथा शिव के महिमा का बखान करने से शिव प्रशन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकांक्षा पूर्ण करते हैं । शिव का तो नाम ही है औढरदानी । अपने भक्त पर बहुत जल्द कृपा कर देते हैं । चाहे कोई भी हो, अगर सच्चे श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव का स्मरण करें तो जरुर शिव की कृपा प्राप्त होती है । इसी विश्वास के साथ हिन्दू धर्माबलम्बियों शिव का व्रत करते हैं । और मनचाहा वर प्राप्त करते हैं ।
आज इस वर्ष के सावन महीना का अन्तिम सोमवार है । शिवभक्तों द्वारा देश विदेश के विभिन्न शिवालयों में पूजा अर्चना तथा नाच गान किया जा रहा है । कांवरिया दूर दूर के नदी से कांवर में जल भर के पैदल यात्रा कर बोलबम का नारा लगाते हुये शिवलिंग पर जल अर्पण कर रहे हैं । शिव मन्दिर में शिव का दर्शन करने के लिये शिव भक्त कई घंटे तक कतार में खडे रहते हैं । अन्ततोगत्वा शिव का दर्शन कर अपने आपको धन्य महसूस करते हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम को साफ, सुरक्षित और पर्यटक मैत्री बनाने के लिए सुधार का किया मांग


पुण्य मिलने के विश्वास से आज नेपाल के विभिन्न स्थानों के शिवालयों में सुबह से भीड लगी है । काठमांडू के पशुपतिनाथ में भी भक्तजनों की बहुत संख्या में उपस्थिति है । उसी प्रकार भक्तपुर के डोलेश्वर, ललितपुर के कुम्भेश्वर, पूर्व के महादेव के नाम से पहचाने जाने वाला हलेसी, सुनसरी के पिण्डेश्वर, म्याग्दी के गलेश्वर, कपिलवस्तु के कुशेश्वर, पर्वत के गुप्तेश्वर, जनकपुर के कपिलेश्वर, जलेश्वर के सिरेश्वर तथा कलानेश्वर लगायत के विभिन्न शिवालयों में सावन के सोमवार को विशेष पुजा अर्चना किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com