भ्रष्टाचार आरोपी मालपोत का पूर्व नासु द्वारा आत्महत्या
१२ अगस्त, काठमांडू । सरकारी जमीन व्यक्ति के नाम में दर्ता करने के घटना में दोषी मालपोत कार्यालय, कलंकी का पूर्व नायब सुब्बा हरिप्रसाद आचार्य ने आत्महत्या की है । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग, टंगाल ने आचार्य सहित ७ लोगों के विरुद्ध ३ गते ज्येष्ठ को भ्रष्टाचार मुद्दा दर्ता किया था । मुद्दा दर्ता होने के बाद स्वेच्छिक अवकाश लिया था, लेकिन आचार्य ने शनिवार को आत्महत्या की है ।
जिल्ला प्रहरी कार्यालय, उदयपुर का डीएसपी हरिकृष्ण केसी ने कहा ‘घटना के एक दिन पहले काठमांडू से आने के बाद खो जाने का सूचना प्राप्त हुआ था । उसी के आधार में हमलोगों ने खोजी कार्य शुरु किया गया ।
परन्तु उसके अगले दिन सुबह ही आचार्य के घर से एक किलोमिटर की दूरी पर जंगल में एक सखुवा के पेड में फांसी पर लटकते हुये अवस्था में उनका लाश मिला । डीएसपी केसी ने बताया कि आचार्य प्लास्टिक के डोरी से सखुवा के पेड में फांसी पर लटक रहा था ।

