भारत तर्फ मानव तस्करी के आरोप में ठोरी से तीन गिरफ्तार,३ युवतियों का उद्दार
रेयाज आलम बीरगंज, श्रावण २७ गते सोमवार ।पर्सा के ठोरी नाक़ा से प्रहरी ने ३ नेपाली युवतियों का उद्धार किया। भारत के सिमा से जुड़े ठोरी नाक़ा से भारत ले जाते अवस्था में तीनो युवतियों का उद्धार किया गया। तीनो युवतियां तनहुँ के घिरींड गांवपालिका वड़ा न.४ की है, जिसमे एक युवती २५ वर्ष और दो युवती २२ वर्ष की है। इलाका प्रहरी कार्यालय ठोरी के प्रहरी निरीक्षक केदार राज पंत के अनुसार तीनो को भारत के दिल्ली शहर में एक कॉस्मेटिक कंपनी में काम लगाने को कहकर ले जाया जा रहा था।
प्रहरी ने भारत के बेतिया के पिपरा के बृजेश कुमार, तनहुँ देवघाट के यादव प्रसाद धिताल और घिरींड गांवपालिका के किसन विश्वकर्मा को नियंत्रण में लेकर अनुसन्धान कार्य कर रही है। भारत जाने के लिए बीरगंज के मुख्य नाक़ा से ना जाकर दुर्गम ठोरी नाका से जाने के क्रम में प्रहरी को उनकी गतिबिधि शंकास्पद लगी, पूछताछ के क्रम इनलोगो को नियंत्रण में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।


