Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी १ से निर्वाचित सांसद सूर्यनारायण यादव ने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया

 

काठमांडू, १२ अगस्त | प्रतिनिधि सभा में सप्तरी १ से निर्वाचित सांसद सूर्यनारायण यादव ने इस्तीफा दे दिया है | उन्होंने अपना इस्तीफा सभामुख कृष्णबहादुर महरा को आज सोमबार को बुझाया है | उन्होंने अपनी इस्तीफा में स्वास्थ्य कि समस्या बढने का उल्लेख किया है | वे समाजवादी पार्टी के संसद थे |

 

श्री यादव ने बताया है कि उन्हें डाइबिटिज के साथ कुछ और भी समस्या है जिसके कारण उनको तनाव झेलना पड़ता है | इसीलिए उन्होंने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया है | यादव सप्तरी में अच्छे डाक्टर के रूप में चर्चित हैं | यह बात अज कान्तिपुर ने लिखी है |

यह भी पढें   जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संकलित राहत सामग्री को किया सार्वजनिक

 

समाजवादी पार्टी के ही नेता तथा सांसद उमाशंकर अरगरिया ने बताया है कि श्री यादव अपने क्षेत्र के अच्छे डाक्टर माने जाते हैं वे डाक्टरी पेशा छोडकर राजनीति में आये थें | उनके स्तिफा से सांसद का पद रिक्त हो जाएगा और वहाँ फिर से चुनाव करना पड़ेगा | राजीनामा देने का और कोई कारण नही बताया गया है | उन्हें क्यों इस्तीफा देना परा ? उन्होंने श्री उपेन्द्र यादव से स्वीकृति ली है या नही ? उस क्षेत्र से किसी और को चुनाव लड़ाना है क्या ? इन सरे सवालों का विस्तृत जानकारी अभी आना बंकि है |

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com