Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वरिष्ठ साहित्यकार मदनमणि दीक्षित का ९७ वर्ष की उम्र में आज निधन

 

वरिष्ठ साहित्यकार मदनमणि दीक्षित का  ९७ वर्ष की उम्र में आज निधन हाे गया है। नेपाली साहित्य जगत के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है ।

 

निमोनिया के कारण गत सप्ताह ललितपुर के सुमेरु अस्पताल में भरती  दिक्षित काे बुधबार ‘डिस्चार्च’ कर निवास कालिका स्थान लाया गया था। निवास में शौचालय जाते हुए बेहोश हाेने की अवस्था में उन्हें कमलपोखरी स्थित हिमाल अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घाेषित कर दिया गया ।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् बैठक के ८ निर्णय सार्वजनिक

दीक्षित का ‘माधवी’, ‘ऋग्वेद स् केही प्रमुख सूक्त’, ‘ग्यास च्याम्बरको मृत्यु’ लगायत ४६ कृति हैं । उन्हें मदन पुरस्कार, साझा पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कारलगायत विभिन्न पुरस्कार और सम्मान मिला था। नेपाली पत्रकारिता क्षेत्र में भी उनका विशिष्ट योगदान है। उनका जन्म १९७९ फागुन ६ गते काठमाडौँ के गैरीधारा मे‌ हुआ था ।

पारिवारिक स्राेत के अनुसार दीक्षित का आज ही पशुपति आर्यघाट में अन्त्येष्टि किया जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *