Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया

 

भारत व वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया। इस मैच में भारत ने कप्तान विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। विराट कोहली को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

यह भी पढें   भारत के बहराईच में बाँके जिला के चार पत्रकार सम्मानित हुये 

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से इस मैच को 35-35 का कर दिया गया था। पहली पारी में पहले खेलते हुए मेजबान टीम ने 35 ओवर में 7 विकेट पर 240 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 241 रन बनाने थे। भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 32.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार नौवीं बार द्विपक्षीय सीरीज पर कब्जा किया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed