Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बलुचिस्तान ने दी भारतवासियाें काे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना कहा हमें भी आजाद कराएँ ।

 

बलूचिस्‍तान प्रांत के लोगों ने भारतवासियों को बधाई दी और जयहिंद के नारे लगाए। बलूच लोगों ने भारत सरकार से अपील की है, वह उनकी आजादी में मदद करें। उन्‍होंने कहा वह पाक सरकार से बलूचों को मुक्‍त कराएं।
पाकिस्‍तान में बलूचिस्‍तान प्रांत के लोगों ने भारत के 73वें स्‍वतंत्रता दिवस पर भारतवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्‍होंने भारतीयों के साथ एकजुटता व्‍यक्‍त की। बलूच कार्यकर्ताओं ने कहा कि बलूचिस्‍तान को पाक मुक्‍त करने के लिए हमें भारत सरकार का सहयोग और समर्थन चाहिए। बलूचिस्‍तान की आजादी की यह अपील ऐसे समय आई है, जब पाकिस्‍तान भारतीय अनुच्‍छेद 370 का रोना पूरी दुनिया में रो रहा है।
हालांकि, दुनिया के सभी प्रमुख मुल्‍कों ने उसकी अनुच्‍छेद 370 में दी जा रही सभी दलीलों को खारिज कर दिया है और भारत के स्‍टैंड को सही माना। उधर, बलूच नेताओं ने कहा कि ‘मैं अपने भारतीयों भाइयों और बहनों को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले 70 वर्षों में उन्‍होंने जो सफलता अर्जित की है, वह भारतीयों को गर्व से भर देती है। आज दुनिया भर में भारतीयों का डंका बज रहा है। हम बलूच उनकी एकजुटता और मदद के लिए धन्‍यवाद देते है।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *