बीरगंज स्थित महावाणिज्य दूतावास ने मनाया भारत का ७३ वाँ स्वतंत्रता दिवस
बीरगंज, बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भारत की ७३वी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश नम्बर दाे के मुख्यमंत्री लालबाबु राउत गद्दी की गरिमामय उपस्थिति रही । कार्यक्रम में कार्यवाहक महावाणिज्य दूत रमेश चतुर्वेदी के साथ ही कई गणमान्य, मंत्री, सांसद, प्रदेश सांसद,और डी.आई.जी, सि.डी.ओ.,एस. पी. समेत की उपस्थिति रही। उद्घोषण भोजपुरी में श्याम सर्राफ और नेपाली में श्वेता क्षेत्री ने किया। कार्यक्रम संचालन डॉ. सूचित शर्मा ने किया।





