नेपाल राष्ट्र बैंक के पास भारतीय रुपया का अभाव
नेपाल राष्ट्र बैंक के पास सञ्चित भारतीय रुपया कम हाेने के कारण सर्वसाधारण अत्यावश्यक अवस्था में सटही सुविधा पाने से वंचित हैं । राष्ट्र बैंक ने सर्वसाधारण की सहज पहुँच के लिए वाणिज्य बैंकाें काे हर एक सप्ताह पाँच लाख भारतीय रुपया देता आया है पर इन दिनाें १५ दिनाें में एक बार मात्र उक्त परिमाण की राशि दी गई है ।
वाणिज्य बैक ने राष्ट्र बैंक द्वारा सीमित भारु उपलब्ध कराने के कारण सर्वसाधारण काे मांग के अनुसार भारु रुपया नही दे पाने की बात कही है । नेपाल के पास ढाई साै अर्ब भारतीय रुपैया की सञ्चिति है ।
अन्नपूर्ण पाेस्ट से

