Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खूबसूरत अदाकारा विद्या सिन्हा का निधन

 

मुंबई, आइएएनएस।

 

अभिनेत्री विद्या सिन्हा (Vidya Sinha) का गुरुवार को मुंबई में 71 साल की उम्र में निधन हो गया। विद्या जूहु के एक नीजी अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अभिनेत्री को दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी। उन्होंने आज दोपहर एक बजे अंतिम सांस ली। विद्या आखिरी बार ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ सीरियल में नजर आई थीं। इस सीरियल में विद्या ने सिकंदर की मां का रोल निभाया था। उन्होंने कई फिल्मों जैसे- छोटी सी बात, रजनीगंधा, पति पत्नी और वो में एक्टिंग की थी।

यह भी पढें   अपनी कमियों को तलाशना एवं उनका समाधान स्वयं में खोजना ही आत्मविकास का प्रथम सोपान : बिमल सर्राफ

विद्या सिन्हा मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं और उसके बाद उनका मॉडलिंग और अभिनय का करियर शुरू हुआ। विद्या ने ‘राजा काका’ (1974) से फ़िल्मों में डेब्यू किया। इस फ़िल्म में उनके हीरो थे किरण कुमार। लेकिन, उन्हें पहचान मिली ‘रजनीगंधा’ (1974) से। उसके बाद के दस वर्षों में उन्होंने 30 फ़िल्में और कीं। लेकिन, बाद में विद्या की इमेज के किरदारों की मांग जैसे बॉलीवुड से ख़त्म होती गई और फिर विद्या ने चुपचाप एक्टिंग से किनारा कर लिया।

यह भी पढें   जनकपुर में भी कर्फ्यू

फिल्मों ही नहीं विद्या का टीवी इंडस्ट्री से भी गहरा नाता रहा। उन्होंने ‘काव्यांजलि’, ‘जारा’, ‘नीम नीम शहद शहद’, ‘कुबूल है’, ‘इश्क का रंग सफेद’ और ‘चंद्र नंदिनी’ सीरियल में काम किया।

साल 1996 में विद्या के पति का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो तब ऑस्ट्रेलिया में थीं! साल 2001 में विद्या ने ऑस्ट्रेलिया के एक भारतीय मूल के डॉक्टर भीमराव सालुंके से दूसरी शादी की। लेकिन, इस शादी ने उन्हें बहुत जख्म दिए। पति की प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने डिवोर्स ले लिया

यह भी पढें   सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, सुनसरी और सिरहा की हिंसक घटनाओं पर एमाले का गंभीर ध्यानाकर्षण

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com