Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पत्रकार पूडासैनी आत्महत्या मामले में रवि लामिछाने और युवराज कँडेल प्रहरी हिरासत में

 

काठमाडौं–१५ अगस्त

न्युज २४ टेलिभिजन के पत्रकार रवि लामिछाने और युवराज कँडेल काे प्रहरी ने हिरासत में लिया है  । लामिछाने और कँडेल काे आज न्युज २४ टेलिभिजन के कार्यालय से हिरासत मे‌ लिया गया है ।

 

काठमाडौं प्रहरी परिसर और जिला प्रहरी कार्यालय चितवन की संयुक्त टोली ने टेलिभिजन के कार्यालय से ही हिरासत में लिया है । दाेनाें काे चितवन ले जाने की तैयारी में प्रहरी हैं ।

यह भी पढें   अग्रगामी मोर्चा क्यों ? अफ्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस के अनुभव से क्या सीखा जा सकता है ?-विनोदकुमार विश्वकर्मा

पत्रकार लामिछाने और कँडेल काे कुछ दिन पहले  आत्महत्या करने वाले नुवाकोट के पत्रकार शालिकराम पुडासैनी तथा उस घटना के बारे में पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया गया है ।

पहले न्युज २४ टेलिभिजन में  काम करने वाले पत्रकार पुडासैनी  ने आत्महत्या से पहले एक विडियाे जारी कर के कहा था कि लामिछाने के कारण उसे आत्महत्या करना पड रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com