Sat. Aug 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ सरकार भ्रष्टाचार मे लिप्तः प्रचण्ड

 

जनकपुरधाम, २० अगस्त । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि प्रदेश नं. २ में भ्रष्टाचारजन्य क्रियाकलाप में वृद्धि हो गई है, जिसके चलते यहां के जनता थप दुःख झेलने के लिए बाध्य हैं । उनका कहना है कि जनता की आकांक्षा के अनुसार प्रदेश नं. २ सरकार काम नहीं कर पा रही है । सोमबार धनुषा जिला स्थित बरमझिया में आयोजित शहीद रामवृक्ष यादव स्मृति सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसी दावा की है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने प्रश्न किया– ‘प्रदेश नं. २ में विकास ने गति लिया है ? भ्रष्टचार नियन्त्रण में आया है ? सुशासन है ? जहां तक मुझे खयाल है, यह सब कुछ यहां नहीं है । प्रदेश २ निवासी जनता थप दुःख झलेने के लिए बाध्य है ।’ उनका मानना है कि प्रदेश सरकार जनता की भावना अनुसार काम करने के लिए पूर्ण असफल है । उन्होंने आगे कहा– ‘सुशासन नहीं है, भ्रष्टाचार और भी बढ़ रहा है ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने यह भी कहा कि प्रदेश नं. २ की दीर्घकालिन विकास के लिए चुरे संरक्षण अनिवार्य शर्त है, चुरे संरक्षण बिना यहां विकास की पूर्वाधार निर्माण होना असम्भव है । उन्होंने यह भी कहां की यहां की मुख्य समस्या बाढ़, आगजनी और सीमा समस्या है, इसके लिए मास्टर बनाकर दीर्घकालीन समाधान के लिए काम करना जरुरत है, जो नेकपा के नेतृत्व में ही सम्भव है । अध्यक्ष प्रचण्ड को कहना है कि मधेश में जो झोपड़ पट्टी है, उसको हटाकर पक्की घर निर्माण के लिए यहां जनता आभास कार्यक्रम संचालन होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com