पुनः अस्वस्थ्य हैं प्रधानमंत्री ओली, किडनी कार्यक्षमता में ह्रास
प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली किडनी कार्यक्षमता में समस्या दिखने के बाद शनिबार पुनः सिंगापुर जा रहे हैं । १२ वर्ष पहले दिल्लीस्थित इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में किडनी प्रत्यारोपण कराया गया था । प्रधानमन्त्री के खून में ‘क्रिएटिनिन’का स्तर बढा हुआ है ।
सैनिक अस्पताल छाउनी में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद चिकित्सक के सुझावअनुसार फलोअप के लिए प्रधानमन्त्री ओली गत साउन १८ गते सिंगापुर गए थे । किन्तु फिर से समस्या दिखाई देने के बाद पुनः स्वास्थ्य परीक्षण हेतु जा रहे हैं ।


