Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवी लामिछाने थप ५ दिनों के लिए पुलिस हिरासत में ! समर्थक द्वारा काठमांडू में भी प्रदर्शन

 

काठमांडू, २० अगस्त । टेलिभीजनकर्मी रवी लामिछाने को पुनः ५ दिनों के लिए पुलिस हिरासतों में रखने का आदेश अदालत ने दिया है । जिला अदालत चितवन ने मंगलबार लामिछाने सहित उनके साथ गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को अनुसंधान के लिए हिरासत में रखने का आदेश दिया है । जिला न्यायाधीश गायत्री प्रसाद रेग्मी की एकल इजलास ने ऐसी फैसला की है ।
पत्रकार शालिकराम पुडासैनी हत्याकाण्ड को अनुसंधान करने के लिए पत्रकार रवीछाने, उनके ही सहकर्मी युवराज कँडेल और युवती अस्मिता कार्की को पुलिस ने अपने हिरासत में लिया था, गत श्रावण ३१ गते अदालत से ५ दिनों की म्याद लेकर उन लोगों के ऊपर पुलिस ने अनुसंधान शुरु की थी । सोमबार और मंगलबार दो दिन बयान लेने के बाद पुलिस ने अदालत समक्ष पुनः म्याद थप के लिए आग्रह किया था । पुलिस आग्रह को सुनुवाई करते हुए अदालत ने पुनः ५ दिनों के लिए म्याद थप किया है ।
स्मरणीय है, रवी लामिछाने को गिरफ्तार करने के बाद उनके समर्थक लोग आन्दोलन में उतर आए हैं, जिसके चलते विगत ५ दिनों से चितवन आन्दोलत हैं समर्थकों का कहना है कि लामिछाने को फंसाने की साजिस अन्तर्गत गिरफ्तार किया है । म्याद थप संबंधी सूचना मिलते ही लामिछाने समर्थकों ने काठमांडू में भी प्रदर्शन किया है । समर्थकों ने ‘लामिछाने बचाव’ कहकर आन्दोलन ही शुरु किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com