Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान के अध्ययन बिना ही सत्ता संचालनः सांसद् विश्वकर्मा

 

काठमांडू, २० अगस्त । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सांसद् मीनबहादुर विश्वकर्मा का आरोप है कि वर्तमान सरकार के संचालक ने संविधान की अध्ययन किए बिना ही सत्ता संचालन किया है, जिसके चलते सरकार संविधान विरोधी नजर आ रही है । मंगलबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका संकेत लोकसेवा आयोग विज्ञापन की ओर था ।
बैठक में सांसद् विश्वकर्मा ने कहा– ‘लगता है कि संविधान के अध्ययन बिना ही सत्ता संचालन की अभ्यास हो रही है, जिसके चलते सड़क में उतर आए नागरिक संविधान कार्यान्वयन के लिए जोर दे रहे हैं, ऐसा दिखाई देता है ।’ उनका मानना है कि सडक आन्दोलन में रहे नागरिक सरकार को आलोचना करने के लिए नहीं, संविधान कार्यान्वयन के लिए हैं, अधिकार प्राप्ति के लिए हैं ।
सांसद् विश्वकर्मा ने आगे कहा– ‘आदिवासी, जनजाति, दलित, मधेशी, मुस्लिम, थारु, अपांग, अल्पसंख्यक और सीमान्तकृत एवं पीछडे हुए क्षेत्र के नागरिक बारिस में भी सड़क संघर्ष कर रहे हैं, वे लोग सरकार को अपमानित नहीं कर रहे हैं, अपना अधिकार मांग रहे हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com