जम्मु–काश्मीर के संबंध में नेपाल का दृष्टिकोण क्या हैः पाकिस्तान
काठमांडू, २५ अगस्त । पाकिस्तान ने प्रश्न किया है कि जम्मु–काश्मीर के ऊपर भारतीय निर्णय के संबंध में नेपाल का दृष्टिकोण क्या है ?
पाकिस्तानी विदेश मन्त्री मकधुम साह महमुद कुरेसी ने जम्मु–काश्मीर मामला में नेपाल का दृष्टिकोण स्पष्ट करने के लिए कहा है । उन्होंने ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा है कि नेपाल सार्क का अध्यक्ष राष्ट्र है, इसीलिए क्षेत्रीय शान्ति और स्थिरता के लिए नेपाल को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी चाहिए ।
परराष्ट्रमन्त्री प्रदीप ज्ञावली ने बिहीबार पाकिस्तानी परराष्ट्रमन्त्री कुरेसी को फोन करते हुए कहा था कि अन्तर्राष्ट्रीय कानून और राष्ट्र संघीय सुरक्षा परीषद् के प्रस्ताव अनुसार जम्मु–काश्मीर के ऊपर भारतीय कदम हस्तक्षेपकारी है ।
पाकिस्तानी विदेश मन्त्रालय ने अपने वेवसाइट में लिखा है कि परराष्ट्र मन्त्री कुरेसी ने नेपाल, स्वीट्जरल्याण्ड, डेनमार्क, माल्दिभ्स, स्वीडेन, नर्वे, फ्रान्स, क्यानडा, स्पेन, नेदरल्याण्ड तथा राष्ट्र संघीय मानव अधिकार उच्चायुक्त को फोन कर कहा है कि जम्मु काश्मीर मामला में भारत ने असहिष्णु व्यवहार प्रदर्शन किया है । यह समाचार आज प्रकाशित कान्तिपुर दैनिक में है ।

