Thu. Jul 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा सीमा में बांध बनाना अन्तराष्ट्रीय मान्यता विपरीत हैः प्रभु साह

 

२५ अगस्त, रौतहट । नेकपा प्रदेश २ का अध्यक्ष तथा पूर्वमन्त्री प्रभु साह ने टिप्पणी करते हुये कहा कि रौतहट–दशगजा क्षेत्र में भारत द्वारा बांध का निर्माण हो रहा है जो अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता विपरीत है । भारत द्वारा रौतहट स्थित दशगजा क्षेत्र में बांध का निर्माण कार्य शुरु होने के बाद साह ने ऐसा कहा है । उन्होंने कहा है कि सरकार को इस सम्बन्ध में कुटनीतिक पहल कर बांध का निर्माण कार्य अविलम्ब रोकना चाहिये ।
सांसद साह का कहना है कि पिछले समय दशगजा क्षेत्र में भारतीय पक्ष द्वारा बांध निर्माण के कारण ही नेपाली भूभाग डूबान में पड रहा है । उन्होंने कहा कि डूबान से और अत्यधिक पीडा सह्य नहीं हो सकता है । गत शुक्रवार रौतहट के जिला सुरक्षा समिति का अध्यक्ष सिडिओ किरण कुमार थापा के साथ साथ उच्च ओहदा का नेपाली सुरक्षा अधिकारियों ने रौतहट के डुबान क्षेत्र तथा भारतीय पक्ष द्वारा एकतर्फीबांध निर्माण का स्थलगत निरीक्षण किया था ।
सिडिओ थापा ने जानकारी दिया कि इसी बांध के कारण सिमावर्ती ईशनाथ नगरपालिका डूबान में पडकर हरेक वर्ष कडोरों की क्षति होती है तथा कितने सारे लोगों की मृत्यु होती है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *