गणतन्त्र के ऊपर किसी से खतरा नहींः रविन्द्र मिश्र
२५ अगस्त, बुटवल । साझा पार्टी का संयोजक रवीन्द्र मिश्र ने बताया कि गणतन्त्र के ऊपर पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र से कोई खतरा नहीं है । उन्होंने बताया कि विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा जो अभिव्यक्ति दिया जा रहा है कि पूर्वराजा के कारण गणतन्त्र खतरा में है वह गलत है ।
आज रविवार सुबह बुटवल में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मिश्र ने बताया कि गणतन्त्र के ऊपर खतरा का अभिव्यक्ति जो नेतागण दे रहे वह अपनी कमजोरी छुपाने के लिये । उन्होंने दलो के नेताओं के इस अभिव्यक्ति को – नाच न जाने आंगन टेढा की संज्ञा दी है ।
उन्होंने टिप्पणी करते हुये कहा कि पूर्वराजा और राजतन्त्रवादियों के गलत क्रियाकलाप के कारण राजतन्त्र का अन्त्य हुआ और बर्तमान सरकार तथा कुछ गणतन्त्रवादी नेताओं की कमी कमजोरी के कारण गणतन्त्र खतरा में पड सकता है ।
उन्होंने बताया कि दो तिहाई बहुमत की सरकार बनने के बाद जनता में देश स्थायित्व और समृद्धि के तरफ दिखाई दे रहा था परन्तु वह विश्वास समाप्त हो गया है इसलिये जनता अपना मन और मत बदलने के ओर अग्रसर है ।

