फेसबूक द्वारा सिडिओ को गाली करने वाले युवक हिरासत में
२५ अगस्त, वीरगञ्ज । पर्सा के प्रमुख जिल्ला अधिकारी नारायणप्रसाद भट्टराई को सामाजिक सञ्जाल के द्वारा गाली करने वाले एक युवक को प्रहरी ने हिरासत में लिया है । बारा के सिम्रौनगढ नगरपालिका वडाच नं. ७ खजानी का २५ वर्षीय सन्नीकुमार गुप्ता को प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा ने जानकारी दिया कि वह कंकाली अटो ट्रेडर्स का सञ्चालक है । उन्होंने सामाजिक सञ्जाल फेसबुक के द्वारा पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी भट्टराई को गाली गलौज किया था जिसके कारण पर्सा जिला के प्रहरी ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया है । प्रहरी ने बताया कि उसे हिरासत में रखकर ही और अनुसन्धान किया जायेगा ।

