रवि लामिछाने के ऊपर आत्महत्या दुरुत्साहन अभियोग लगाया जाय: प्रहरी का सलाह
२५ अगस्त, काठमांडू । पत्रकार शालिकराम पुडासैनी आत्महत्या प्रकरण में चितवन जिला प्रहरी कार्यालय ने टेलिभिजन प्रस्तोता रवि लामिछाने सहित ३ व्यक्तियों को आत्महत्यामा दुरुत्साहन करने के अभियोग लगाने का राय पेश किया है ।
जिला प्रहरी कार्यालय और केन्द्रीय अनुसन्धान ब्यूरो सीआईबी ने अनुसन्धान करने के बाद बताया कि उनलोगों के ऊपर मुलुकी अपराध संहिता की दफा १८५ अर्थात् आत्महत्या को दुरुत्साहन करने के अभियोग में मुद्दा चलाने का सलाह दिया है ।
साउन २० गते चितवन के एक होटल में आत्महत्या करने वाले पुडासैनी के मृत्यु से पहले का रेकार्ड किया गया भिडियो के आधार पर प्रहरी ने न्युज २४ टेलिभिजन के साथ सीधा जनता से बातचीत का कार्यक्रम का प्रस्तोता रवि लामिछाने, उक्त कार्यक्रम का उत्पादक युवराज कँडेल और नर्स अस्मिता कार्की को हिरासत में लिया था ।
उनलोगों को १० दिनों तक हिरासत में रखकर अनुसन्धान करने के बाद प्रहरी ने आत्महत्या दुरुत्साहन के तहत मुद्दा चलाने का राय दिया है । उक्त केन्द्रीय अनुसन्धान व्यूरो (सीआईबी) का डीएसपी दीपक रेग्मी ने जानकारी दिया कि उक्त घटना अनुसन्धान में जिला प्रहरी कार्यालय को सहयोग किया है ।

