दो हफ्ता के बाद ओली और मोदी अपने–अपने देश से ही करेंगे नेपाल–भारत पाइप लाइन का उद्घाटन
काठमांडू, २९ अगस्त । दो हफ्ता के बाद नेपाल–भारत पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन होने जा रहे हैं । उद्घाटन नेपाल और भारत के प्रधानमन्त्री द्वारा की जाएगी । लेकिन उद्घाटन के लिए दोनों प्रधानमन्त्री की भेंट नहीं होगा । नेपाल के प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी अपने–अपने देश से ही रिमोट कन्ट्रोल के माध्यम से पाइपलाइन का उद्घाटन करने जा रहे हैं ।
आज प्रकाशित कारोबार दैनिक के अनुसार भाद्र २४ गते पाइपलाइन की औपचारिक उद्घाटन की जाएगी । उद्योग, वाणिज्य तथा आपुर्ति मन्त्रालय स्रोत ने कहा है कि ओली और मोदी के हाथों रिमोट कन्ट्रोल के माध्यम से अपने–अपने देश के अपने ही कार्यकक्ष से पेट्रोलिय पाइपलायन उद्घाटन होने जा रहा है ।

