मेयर विजय सरावगी का चरित्र हनन करने की कोशिश : समाजवादी पार्टी पर्सा
वीरगंज भाद्र १२ गते

भाद्र ११ गते राजपा नगर समिति के बैनर और प्लेकार्ड सहित वीरगंज में विरोध रैली निकाली गई थी । इस रैली के प्रति समाजवादी पार्टी का गम्भीर ध्यानाकर्षण हुआ है । नेपाल के संविधान के अनुसार वैधानिक रुप में सार्वजनिक पद में रहने वाले जनप्रतिनिधियों की नीति या कार्य के प्रति विरोध या टीका टिप्पणी करने का अधिकार सुनिश्चित किया गया है । किन्तु जिस तरह कल की रैली में महानगरपालिका प्रमुद विजय सरावगी की तस्वीर को मच्छर के साथ जोड़कर सार्वजनिक रुप में नगरप्रमुख के चरित्र हनन तथा व्यक्तिगत आचरण के उपर कुठाराघात किया गया है वह निन्दनीय है । जिसके प्रति समाजवादी पार्टी ने अपना विरोध प्रकट किया है ।
वहीं इस प्रकरण पर राष्ट्रीय जनता पार्टी ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर के कहा है कि कल की रैली जो महानगरपालिका के नगर प्रमुख के विरुद्ध प्रदर्शन किया गया वह राजपा पर्सा का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है । प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि ऐसी गतिविधि गैर राजनीतिक और भ्रामक है ।

