Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश दाे का नाम मधेश ही हाेगा अध्यक्ष उपेन्द्र यादव

 

बीरगंज, १२ भदौं ।

प्रदेश २ के नामांकरण और स्थायी राजधानी निर्धारित करने की प्रक्रिया शुरु हाे चुकी है । जिसके साथ ही नाम और स्थायी राजधानी पर बहस भी जारी है । इस विषय पर समाजवादी पार्टी के केन्द्रीय समिति अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि प्रदेश का नाम ‘मधेश’ ही रखा जाएगा । संघीय सरकार के उप–प्रधान एवं स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्री  यादव का कहना है कि नाम की घाेषणा शीघ्र ही की जाएगी ।

समाजवादी पार्टी द्वारा बुधबार बीरगंज में आयोजित पार्टी प्रवेश कार्यक्रम काे सम्बोधन करते हुए यादव ने कहा कि मैं विश्वस्त हूँ कि प्रदेश का नाम मधेश ही रखा जाएगा ।

प्रदेश २ के नामांकरण के लिए  चार  नाम प्रस्तावित हैं ।

यह भी पढें   कतर में हुए विस्फोट में एक नेपाली घायल

प्रमुख प्रतिपक्षी नेकपा जानकी और कांग्रेस मिथिला–भोजपुरा रखने का प्रस्ताव पेश किया है। कांग्रेस के कुछ सांसद प्रदेश का नाम मध्य मधेश रखने का प्रस्ताव दर्ता कराया है ।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *