Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एस.पी. सोमेंद्र सिंह राठोड के मुस्तैदी से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ  के साथ ३ गिरफ्तार

 

रेयाज आलम, बीरगंज, भाद्र १३ गते शुक्रवार | पर्सा जिल्ला के बिभिन्न स्थान से प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के साथ दो भारतीय पुरुष सहित एक नेपाली महिला गिरफ्त्तार। चार किलो गाजा और बारह सौ नशीला पदार्थ का सुई पर्सा से भारत तर्फ ले जाते क्रम में बीरगंज के रजत जयंती चौक के पास गिरफ्तार किया गया। पर्सागढी नगरपालिका वडा नं १ निवासी तारादेवी पासवान और भारत-बिहार के मोतिहारी निवासी धर्मेन्द्र साह कानु और पिन्टु पासवान को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढें   नेपाल के कई स्थानों पर बारिश, कुछ जगहों पर भारी वर्षा की भी संभावना

ज्ञात हो की पर्सा ने नए एस.पी. सोमेंद्र सिंह राठोड के आने के बाद प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के अपराधी को पकड़ने में तेजी आई है। अपराधी अपराध को अंजाम देने के लिए किनते भी चालाकी कर रहे हो पर आए दिन प्रतिबंधित नशीले पदार्थ के अपराधी को पकड़ा जा रहा है। गिरफ्तार हुए तीनो को जिल्ला प्रहरी कार्यालय पर्सा  में रखकर आवश्यक अनुसन्धान किया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com