Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

छिपहरमाई गाउँपालिका में  बाढ पिडित को राहत सामग्री बितरण

 

रेयाज आलम, बीरगंज, भाद्र १३ गते शुक्रवार | पर्सा जिल्ला के छिपहरमाई गाउँपालिका के वार्ड नं ३ जयमङ्गलापुर में बाढ प्रभावित बस्ती के बाढ पिडित को राहत सामग्री बितरण किया गया। राहत बितरण समाग्री में इमर्जेन्सी किट वितरण किया गया। समर्थ नेपाल संस्था के आयोजना में  तथा सृजनशील युवा के समुह संस्कृती के सहकार्य में छिपहरमाई गाउँपालिका के बाढ प्रभावित ४० परिवार को राहत सामग्री, इमर्जेन्सी किट और वाटर फिल्टर वितरण किया गया।

यह भी पढें   केयू में सफलता के बाद अब टीयू की बारी: प्रो. भोला थापा के सामने नेपाल के सबसे बड़े विश्वविद्यालय को बदलने की चुनौती

राहत वितरण करते हुए प्रमुख अतिथी तथा छिपहरमाई गाउँपालिका के अध्यक्ष मनोज कुमार समर्थ नेपाल के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा की राहत सामग्री में इस प्रकार का सामान दिया गया है जो भविष्य में भी काम आएगा।

संस्कृती के अध्यक्ष शैली चौधरी के सभापतित्व में सम्पन्न कार्यक्रम में समर्थ नेपाल के सागर पाराजुली, सुरबी रेग्मी, छिपहरमाई गाउँपालिका वडा नं. ३ के वडा अध्यक्ष बिनोद साह कानु, संस्कृती के कोषाध्यक्ष विनित डालमिया, सदस्य हिमांशु बरनवाल, शशिकान्त सर्राफ, जिल्ला समन्वय समिति सदस्य सुबास साह कानु, पुर्व गाबिस अध्यक्ष पहलाद गुप्ता, रामबहादुर साह समेत की उपस्थिति रही।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *