Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेशम चौधरी के साथ अन्याय हुआ है ः मोहन वैद्य

 

३० अगस्त, बुटवल । नेकपा क्रान्तिकारी माओवादी का अध्यक्ष मोहन वैद्य ने बताया है कि रेशम चौधरी के ऊपर राज्य पक्ष से अन्याय हुआ है ।
उन्होंने बताया कि टीकापुर घटना राजनीतिक होने के कारण राजनीतिक रुप से ही समाधान खोजना चाहिये । गत ७ गते भाद्र को टीकापुर में हुयी थरुहट सम्मेलन से वापस आने के बाद वैद्य ने शुक्रवार बुटवल में सन्चारकर्मियों के साथ बातचीत के दौरान वैद्य ने कहा, रेशम चौधरी के ऊपर लगाया गया अभियोग गलत है । उन्होंने कहा कि चौधरी के साथ अन्याय हुआ है ।
उन्होंने दाबे के साथ कहा कि थारु समुदाय सामन्तवाद, सुदूरपश्चिम और मधेसी के चुपुवा में पडा है । क्रान्तिकारी माओवादी वैद्य का कहना है कि टीकापुर घटना के दूसरे दिन थारु समुदाय के ऊपर राज्य ने निर्मम दमन किया । परन्तु उसके बारे में किसी ने कुछ नहीं बोला ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com