गणतन्त्र के ऊपर खतरा पूर्व राजा और विप्लव से नहीं, सरकार से हैः नेता कोइराला
काठमांडू, ३१ अगस्त । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शेखर कोइराला ने दावा किया है कि गणतन्त्र के ऊपर पूर्व राजा और विप्लव समूह से कोई भी खतरा नहीं है, जितनी खतरा वर्तमान सरकार से है । पार्टी केन्द्रीय समिति बैठक में शुक्रबार बोलते हुए उन्होंने ऐसी दावा की है । उनक कहना है कि वर्तमान सरकार झूट की खेती कर रही है, सरकार की गलत क्रियाकलाप को बाहर लाने में भी प्रमुख प्रतिपक्षी दल कांग्रेस असफल हो रही है ।
पार्टी बैठक में बोलते हुए नेता कोइराला ने कहा– ‘सर्वदलीय बैठक बुलाकर सरकार कहती है कि गणतन्त्र, संघीयता, धर्म निरपेक्षता और समावेशिता में पूर्वराजा और विप्लव समूह से खतरा है । लेकिन हम लोगों को समझना चाहिए कि पूर्व राजा और विप्लव से नहीं, सरकार में रहनेवालों से ही खतरा है ।’
शुक्रबार आयोजित बैठक में १७ केन्द्रीय सदस्यों ने अपनी–अपनी धारणा प्रस्तुत की है । अधिकांश वक्ताओं ने पार्टी की आन्तरिक विषय और सम–सामयिक विषयों में धारणा व्यक्त किया है । वक्ताओं को कहना था कि पार्टी नेतृत्व में शेरबहादुर देउवा असफल होते जा रहे हैं, सरकार द्वारा जो भ्रम सिर्जना हो रही है, उसको असफल बनाने में पार्टी नेतृत्व असफल हो रही है । उन लोगों ने यह भी कहा कि देश में दो तिहाई बहुमत का सरकार है, लेकिन जनता सुशासन की अनुभूति नहीं कर पा रही है ।

