पूर्व प्रधानमन्त्री चन्द रचित पुस्तक ‘स्पिरिङः एन अडिप्ट डिरेक्टर’ लोकार्पण
काठमांडू, ३१ अगस्त । पूर्व प्रधानमन्त्री लोकेन्द्र बहादुर चन्द की पिछली साहित्यिक कृति की अंग्रेजी संस्करण ‘स्पिरिङः एन अडिप्ट डिरेक्टर’ एक कार्यक्रम के बीच लोकार्पण किया गया है । ‘स्पिरिङः एन अडिप्ट डिरेक्टर’ कविता संग्रह है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पूर्व प्रधानमन्त्री एवं लेखक चन्द ने कहा कि सिर्फ नेपाली भाषियों के लिए ही नहीं, विश्व जगत में रहे साहित्य प्रेमियों के लिए अंग्रेजी भाषा में पुस्तक प्रकाशित की गई है, जिससे नेपाली साहित्य विश्वजगत में पहुँच सकती है ।
शुक्रबार आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में पूर्व राष्ट्रपति डा. रामवरण यादव, मन्त्रिपरिषद् के पूर्व अध्यक्ष खिलराज रेग्मी जैसे व्यक्तित्व उपस्थित थे । स्मरणीय है कि पूर्व प्रधानमन्त्री चन्द की दर्जनों साहित्यिक पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है ।


