Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के उपराष्ट्रपति के विशिष्ठ सलाहकार टोरडी की दादा प्रणव मुखर्जी से शिष्टाचार भेंट

 

नई दिल्ली । नेपाल सरकार के प्रथम व वर्तमान उपराष्ट्रपति के सांस्कृतिक विशिष्ठ सलाहकार एवं बैक आॅफ इंगलेण्ड गवर्नर प्रत्यासी महावीर प्रसाद टोरडी इण्डो-नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा पर भारत आये एवं नई दिल्ली में भारत के पूर्व राष्ट्रपति दादा प्रणव मुखर्जी से शिष्टाचार भेेट किया। पूर्व राष्ट्रपति दादा प्रणव मुखर्जी के आंमन्त्रण पर पंहुचे टोरडी ने 45 मिनिट की शिष्टाचार भेट वार्त में भारत-नेपाल के बहुआयायी सम्बन्धों, भारत नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्नउत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पदस्थापित हो एवं दुनिया का 8वां सबसे ताकतवर देश भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उदृेश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन के प्ररेरित अभियान पर चर्चा हुयी , शिष्टाचार भेटवार्ता कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति दादा प्रणव मुखर्जी ने भारत नेपाल के बहुआयायी सम्बन्धों पर कहा कि भारत – नेपाल राष्ट्र दो लेकिन आत्मा एक है, नेपाल एक ऐसा राष्ट्र है जो कभी किसी राष्ट्र का गुलाम नहीं रहा । भारत नेपाल की सामजिक परम्परा संस्कृति ़ऋृषि , गौत्र एक जैसे है । भारत नेपाल का सम्बन्ध रोटी व बेटी का है । भारत -नेपाल की सरकारों में कटुता हो सकती है, लेकिन भारत नेपाल के नागरिकों में कभी कटास नहीं आयी । इण्डो-नेपाल समरसता आॅर्गोनाईजेशन के सचिव कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईष्ट वेस्ट ला फर्म सर्वोच्च न्यायालय नेपाल काठमाण्डों ने माहमहिम पूर्व उपराष्ट्रपति महोदय को नई दिल्ली में आयोजित 5 सितम्बर को भारत नेपाल सांस्कृति समन्वय सम्मेलन एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा पूर्व न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय के नागरिक अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि का आमन्त्रण -पत्र सादर भेट किया सम्मेलन में 131 शिक्षकों का राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक दिवस पर अभिनन्दन होगा । नेपाल राष्ट्र की ओर से महावीर प्रसाद टोरडी ने महामहिम पूर्व राष्ट्रपति दादा प्रणव मुखर्जी को नेपाल राष्ट्र की सम्मानीय टोपी पशुपति नाथ मंदिर का प्रसाद माला, शाल माल्यापर्ण कर 25 दिसम्बर को काठमान्डु (नेपाल) में आयोजित सार्क सदस्य राष्ट्रो का सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं भारत-रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में आगमन करने का निमन्त्रण भेट किया । भूटान कोर्डिनेटर प्रमोद शर्मा ने बताया कि भारत के परिपेक्ष्य में 2010 से आयेाजित समरसता मिशन को 22 राष्ट्रों का नैतिक समर्थन प्राप्त है। शिष्टाचाार भेट में अनेक कार्य योजना पर चर्चा हुयी। टोरडी के पहुंचने पर अधिकारियों, कर्मचारियों ने अगवानी किया ।

यह भी पढें   कीर्तिपुर होल्डिंग सेंटर में पुलिस की बर्बरता: जेन-जी प्रदर्शनकारियों को बेरहमी से पीटा गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *