Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्‍तान  में आत्‍मघाती धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत

 

काबुल, आइएएनएस।

उत्‍तरी अफगानिस्‍तान  के कुंदुज में एक आत्‍मघाती धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। यह हमला शनिवार शाम छह बजे हुआ। वहीं कुंदुज में ही तालिबान विद्रोहियों की तालिबान विद्रोहियों के साथ लड़ाई तेज हो गई है। बीते 20 घंटों में अफगानिस्‍तान के सुरक्षा बलों के हाथों 60 से ज्‍यादा विद्रोही तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि उत्तरी शहर कुंदुज पर किए गए नियोजित हमले का अफगान सुरक्षा बलों ने डट कर मुकाबला किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया। तालिबान ने नागरिकों एवं उनके घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वे शहर में भय का वातावरण बनाना चाहते थे। लेकिन हमारे सुरक्षा बल के जवान अब हम शहर में मौजूद हैं और एक-एक कर के सरकारी इमारतों से तालिबान को बेदखल कर रहे हैं।

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

इस बीच आतंकवादियों ने भी अपनी जीत की बात कही है। कुंदुज पर विद्रोहियों का यह हमला ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिका और तालिबान के बीच एक समझौते को लेकर दोहा में बातचीत जारी है। यदि समझौता अमल में आता है तो हजारों अमेरिकी सैनिक अफगानिस्तान छोड़ देंगे। वहीं एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी विमान ने संयुक्त हवाई हमलों में अफगान वायुसेना का साथ दिया और अमेरिकी प्रशिक्षकों ने मैदान पर अफगान सैनिकों को निर्देश दिए।

यह भी पढें   नेपाल में बालेन सरकार के सौ दिन : उपलब्धि,चुनौतिऔर जनअपेक्षाएँ ! चन्दन दुबे:

बताया जाता है कि अफगान सुरक्षा बलों और तालिबान लड़ाकों के बीच यह लड़ाई रात करीब एक बजे शुरू हुई जब तालिबानी चरमपंथी कई दिशाओं से शहर की तरफ बढ़ने लगे। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो पूरा कुंदुज गोलियों और बमों की आवाज से दहल गया। हालांकि, शनिवार शाम तक अफगान सरकार ने कहा कि उसका पलड़ा भारी है। इससे कुछ घंटे पहले तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने दावा किया था कि शहर के कई महत्त्वपूर्ण विभागों पर उसने कब्जा कर लिया है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – नॉर्वे ने किया क्वाटर फइनल में प्रवेश, ब्राजिल का पत्ता साफ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *