Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के टेक्सास में दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोगों की मौत

 

 

अमेरिका के टेक्सास में दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों के जख्मी होने की खबर है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक फायरिंग की यह घटना मिडलैंड के पास ओडेसा इलाके में हुई. वहीं वारदात को अंजाम देने वाले एक बंदूकधारी को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास मार दिया गया है, उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है.अमेरिका के टेक्सास में दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 21 लोगों के जख्मी होने की खबर है. स्थानीय पुलिस के मुताबिक शनिवार को दो बंदूकधारियों ने पहले एक ट्रक को हाइजैक किया और फिर फायरिंग शुरू कर दी.

यह भी पढें   प्रहरियों से मारपीट करने के आरोप में एक वडा अध्यक्ष गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस के मुताबिक फायरिंग की यह घटना मिडलैंड के पास ओडेसा इलाके में हुई. वहीं वारदात को अंजाम देने वाले एक बंदूकधारी को सिनर्जी मूवी थिएटर के पास मार दिया गया है, उसकी उम्र 30 साल बताई जा रही है.

बता दें कि अगस्त महीने में भी अमेरिका के टेक्सास और ओहियो में दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में 29 लोगों की मौत हुई थी और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. गोलीबारी की दोनों घटनाएं 24 घंटे से कम समय में हुई थीं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास और ओहियो में हुई गोलीबारी की जांच के आदेश दिए थे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com